गैलेक्सी स्कूल में करवाया गया पेरेंट्स ओरियंटेशन सेशन

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ – शिव गुलेरिया 

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में नए सत्र की शुरुआत में गैलेक्सी प्रबंधक समिति ने माता-पिता उन्मुखीकरण सत्र करवाया।

जिसमें नई शिक्षा नीति के बारे में सम्मानित अभिभावक जनों को कई नई जानकारियों से सीबीएससी विशेषज्ञ  कुलवंत कौर ने अवगत करवाया ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य प्रारंभिक बचपन की देखभाल, शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करना, मौजूदा परीक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा में सुधार जैसे आवश्यक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है ।

इसके अलावा वार्षिक परिणाम पीटीएम भी करवाई गई । लगभग सभी अभिभावकों ने उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया ।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार, प्रबंधक निर्देशिका किरण लता वैद्य, प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा समन्वयक श्वेता वैद्य, अध्यापक वर्ग, अभिभावक जन और अन्य स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ० गुलशन कुमार जी ने सीबीएसई विशेषज्ञ कुलवंत कौर, विशेष रूप से उपस्थित मैकमिलन पब्लिशर्ज से राहुल वालिया तथा अभिभावक जनों का इस कार्यक्रम में आने पर नई शिक्षा नीति पर विशेष चर्चा करते हुए धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...