गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर गिरा फ्लाईओवर, 3 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

--Advertisement--

Image

गुरुग्राम, शिवम राजपूत

गुरुग्राम में बड़ी दुर्घटना हुई है. द्वारका एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईओवर गिर गया. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से ये हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार द्वारका एक्सप्रेस वे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा था. तभी अचानक फ्लाईओवर का एक हिस्सा एक्सप्रेस-वे पर गिर गया. हादसे में 3 तीन लोगों के घायल होने की खबर है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनस्थल पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर गिरने की वजह से हुए हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए . दौलताबाद के पास गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा आज सुबह करीब 7.30 बजे अचानक ढह गया. ये हादसा गुरुग्राम से द्वारका तक बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर (Alivated Flyover) पर हुआ. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के आदेश के बाद फ्लाईओवर का काम तेजी के साथ चल रहा था. नितिन गडकरी ने कुछ दिन पहले इस फ्लाइओवर के काम का निरीक्षण भी किया था. ऐसा ही एक हादसा कुछ दिन पहले सोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड के गिरने की वजह से भी हुआ था.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...