गर्मी से मिलेगी राहत, चार दिन बारिश का अलर्ट, चोटियों पर होगी बर्फबारी

--Advertisement--

मौसम विभाग का पूर्वानुमान; तेज हवाएं चलने से गर्मी से मिलेगी राहत, चोटियों पर बर्फबारी

शिमला – नितिश पठानियां

आने वाले चार दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है, वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इससे प्रदेश के लोगों को गर्मी से कुछ निजात मिल सकेगी। किसान व बागबान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

मौमस की विभाग की मानें तो प्रदेश में चार दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बुधवार से मौसम खराब हो जाएगा, वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने का भी पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दिया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ, दस और 11 अप्रैल को राज्य के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि दस, 11 और 12 अप्रैल को कहीं-कहीं बारिश की आशंका है

13 अप्रैल से मौसम साफ

13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा जबकि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की आशंका है। इसके बाद अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...