गन लेकर HRTC बस में चढ़ गया पुलिस जवान, कंडक्टर ने ढकने को कहा तो कर दिया हंगामा

--Advertisement--

बस में बंदूक के साथ पुलिस जवान, कंडक्टर से बंदूक ढकने पर विवाद, पुलिस हस्तक्षेप से मामला शांत।

हिमखबर डेस्क 

हमीरपुर से शिमला रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में हथियार (गन) के साथ सफर कर रहे एक पुलिस जवान को जब परिचालक ने उसे ढकने को कहा तो उसने हंगामा कर दिया। जहां से पहले बिलासपुर कालेज चौक के पास बस रुकवा दिया।

उसके बाद बस स्टैंड बिलासपुर में करीब पौना घंटा बस रुकी रही। बढ़ते हुए विवाद के कारण पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम ने बस स्टैंड में बुलाकर मामला शांत करवाया। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार पीटीसी डरोह में कमांडो का प्रशिक्षण लेने के बाद किन्नौर का पुलिस जवान हेमंत नेगी बुधवार को हमीरपुर से शिमला जा रही बस में गन समेत चढ़ा। उसने गन को कवर में नहीं डाला था।

जैसे ही बस के परिचालक की नजर पड़ी तो उसने हथियार कवर में डालने का आग्रह किया। जिस पर पुलिस कर्मचारी ने बस परिचालक की एक नहीं सुनी।

पुलिस जवान यह तर्क दे रहा था कि वह ऐसे ही हथियार को ले जा सकता है। यहां तक की दोनों के बीच कहासुनी एवं तु-तु मैं-मैं भी हो गई। इस पर पुलिस जवान ने पहले कालेज चौक बिलासपुर के पास बस रुकवा दी। इस पर परिचालक के आह्वान पर बस को बिलासपुर अड्डा पहुंचाया।

यहां बस में बैठे यात्रियों ने भी उसे बात मान लेने को कहा तो उसने उनकी बात भी नहीं मानी और अपनी बात पर अड़ा रहा। बाद में पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम को बुलाया गया।

पुलिस कर्मचारियों के समझाने व जवान ने परिचालक से माफी मांगी और मामला शांत हुआ। सारे विवाद के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...