गगल के चैतडू में श्रीराम व जानकी माता संग हनुमान की विधिवत मूर्ति स्थापित

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जसबाल

गगल के चैतडू में नव निर्मित मंदिर में विधिवत श्रीराम जानकी माता व हनुमान की मूर्तियां प्राण-प्रतिष्ठा कर विधिवत स्थापित की गई। कार्यक्रम में में आचार्य अमित शर्मा, अंशुल दीक्षित,मनोज शास्त्री ,विशाल ने पूजा-अर्चना करवा कर हवन में ग्रामवासियों से आहुतियां दिलवाईं।

इसके बाद मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की गई।मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजनकर्ता पंडित विनोद शास्त्री व शोभा शर्मा ने बताया कि मंदिर में यह मूर्तियां राज्यस्थान से मंगवाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि कई वर्षों से क्षेत्र में श्रीराम मंदिर बनवाने का विचार था उसी के चलते प्रभु श्रीराम की आज्ञा से यह कार्यक्रम हो पाया है।

उन्होंने कहा कि श्रीराम से आज के समाज को एक अच्छा जीवन जीने की सीख मिलती है। भगवान श्रीराम का पूरा जीवन समाज को एक नई दिशा देता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...