खीरगंगा ट्रैकिंग पर गया दिल्ली का युवक लापता

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य 

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैकिंग पर निकला दिल्ली का एक युवक लापता हो गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी लापता युवक की तलाश में जुट गई है, वहीं रैस्क्यू टीम भी युवक का पता लगाने के लिए ट्रैक की ओर रवाना हो गई है। फिलहाल लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मजनंू टिल्ला का युवक ध्रुव अग्रवाल खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर निकला था लेकिन उसके बाद उसका पता नहीं चल रहा है। ध्रुव अग्रवाल 8 नवम्बर को दिल्ली के मजनंू टिल्ला से बस द्वारा मणिकर्ण घाटी पहुंचा था। यहां पहुंचने के बाद वह खीरगंगा की तरफ निकला था।

इस दौरान उसने व्हाट्स एप के माध्यम से 12 बजकर 25 मिनट पर लास्ट वीडियो कॉल की थी और लास्ट बार व्हाट्स एप चैक भी इसी समय किया है। उसके बाद व्हाट्स एप नहीं देखा है। लिहाजा उसके बाद से वह गायब है।

ध्रुव अग्रवाल 8 नवम्बर शाम को कसोल पहुंचा था और उसके बाद ट्रैकिंग पर निकला था। 9 नवम्बर रात से उक्त ट्रैकर लापता है। जानकारी मिलने के बाद रैस्क्यू टीम ने उक्त ट्रैकर की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इससे पूर्व भी खीरगंगा ट्रैक रूट पर कई ट्रैकर लापता हो चुके हैं।इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं। इसका प्रशासन को भी पता नहीं चल पाता है।

एस.पी. कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम लापता युवक की तलाश कर रही है तथा रैस्क्यू टीम भी युवक की तलाश में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...