कड़ी मेहनत से लपियाना के अतुल ने पाया मुकाम,सी ए की फाइनल परीक्षा में 423 अंक लेकर लहराया परचम

--Advertisement--

Image

लंज, निजी संवाददाता:-

CA Atul, मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं जिनके सपनों में उड़ान होती है, हौसला बुलंद हो तो कुछ भी असंभव नहीं। यही कुछ संभव कर दिखाया है काँगड़ा जिला के चंगर क्षेत्र की परगोड़ पंचायत के अतुल सिंह ने। अतुल ने सी ए की परीक्षा 423 अंक प्राप्त उतीर्ण की है जानकारी के मुताबिक सी ए परीक्षा परिणाम पूरे भारत मे महज 8 प्रतिशत रहा है और अतुल में इन 8 प्रतिशत में जगह बनाकर अपने माता पिता व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है ।उन्‍होंने गांव सहित जिला काँगड़ा व चंगर क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।

अतुल के पिता बलदेव सिंह जालंधर में हेयर ड्रेसर की दुकान चलाते है व माता अनिता कुमारी गृहिणी है। वर्तमान में अभी वह जालंधर में रहते हैं। अपनी कामयाबी का श्रेय वह अपने माता-पिता गुरुजनों सी ए प्रिंसिपल नवनीत अग्रवाल व परिवार के सदस्यों को देते हैं।

अतुल का कहना है कि पिता मेरे लिए सबसे बड़े प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने ऐसे अवसर प्रदान किए कि आज मैं इस मुकाम पर पहुंच हूं। मैं हर एक पिता से गुजारिश करता हूं कि अपने बच्चों पर भरोसा रखें और सवर रखें, मेहनत का फल जरूर मिलता है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने अतुल व माता पिता को इस कामयावी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...