क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी, पैसा डबल करने का लालच देकर लाखों हड़पे; ऐसे बिछाया था जाल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्रिप्टो करेंसी में रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी अभी भी जारी है। राजधानी शिमला में रकम दोगुनी करने के नाम पर 32 लाख रुपए की ठगी का एक मामला सामने आया है।

शिमला के स्थानीय कारोबारी ने एक दंपती पर रकम दोगुनी करने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। सदर थाना में पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में जुट गई है।

शिमला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के लक्कड़ बाजार में दुकान करने वाले बलबिंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि अनुज और उनकी पत्नी प्रिया ने उनको क्रिप्टो करेंसी के बारे में बताया। दोनों ने समझाया कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर रुपये डबल होंगे। दंपती ने क्रिप्टो करेंसी कोरवियो कॉइन में निवेश कर रुपए डबल करने का झांसा दिया था।

शिकायत कर्ता के मुताबिक अनुज पुंडीर और उसकी पत्नी प्रिया पुंडीर ने उनसे वर्चुअल करेंसी कोरवियो कॉइन में 32 लाख रुपये इस विश्वास के साथ निवेश कराई थी कि निवेश की गई राशि दोगुनी हो जाएगी। कुछ समय बाद, न तो राशि दोगुनी हुई और न ही दोनों ने वास्तविक राशि वापस दी। साथ ही दोनों उनकी फोन कॉल्स को भी नजरअंदाज कर रहे थे।

पुलिस ने आईपीसी की की विभिन्न धारों के तहत इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी दंपती की तलाश में जुट गई है। वहीं पुलिस ने आम लोगों से यह अपील भी की है कि वह इस तरह की धोखाधड़ी से बचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...