क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी, लॉस एंजेलस 2028 का शेड्यूल जारी, इस डेट से शुरू होगा टूर्नामेंट

--Advertisement--

दिल्ली – नवीन चौहान

लॉस एंजेलस में 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट की 128 साल बाद बहुप्रतीक्षित वापसी होने वाली है। अगले ओलंपिक गेम्स में क्रिकेट के मैच कहां आयोजित होने वाले हैं? इसकी पुष्टि हो चुकी है। लॉस एंजेलस से लगभग 50 किलोमीटर दूर पोमेना शहर के फेयरग्राउंड्स स्टेडियम में ओलंपिक खेलों के क्रिकेट मैच 12 जुलाई से खेले जाएंगे।

वहीं, मेडल मैच 19 जुलाई (भारत में 20 जुलाई) और 29 जुलाई 2028 को इसी मैदान पर आयोजित होंगे। हालांकि, आधिकारिक तौर पर शेड्यूल सामने नहीं आया और ये भी तय नहीं हैं कि कौन सी टीमें इसमें खेलेंगी। पुरुष और महिला वर्ग में कुल छह-छह टीमें और 180 खिलाड़ी ओलंपिक में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में भाग लेंगे।

प्रतियोगिता के कार्यक्रम के अनुसार, अधिकतर दिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा। ओलंपिक में इससे पहले केवल एक बार 1900 में पेरिस ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया गया था। उसमें तब केवल दो टीम ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने भाग लिया था। ग्रेट ब्रिटेन ने प्रतियोगिता के एकमात्र मैच में जीत हासिल करके स्वर्ण पदक जीता था।

पुरुष और महिला वर्ग में कुल 90 खिलाडिय़ों का कोटा आबंटित होने के कारण 12 प्रतिस्पर्धी टीमें 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर सकती हैं। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी यानी आईओसी ने क्रिकेट, बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस (सिक्स) और स्क्वाश को 2028 ओलंपिक खेलों में शामिल करने को मंजूरी दी थी।

क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस नहीं बताया मेजबान यूएसए का खेलना तय

अब तक 2028 ओलंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लॉस एंजेलस ओलंपिक में अमरीका का खेलना तय माना जा रहा है, क्योंकि यूएसए को होस्ट होने के नाते मौका मिलेगा। इसका मतलब होगा कि अमरीका के अलावा पांच और टीमें हिस्सा ले सकेंगी और उन्हें क्वॉलिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...