क्राइमब्रांच पूछताछ में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

Image

जौनपुर: सूरज विश्वकर्मा

बक्शा थाना में पूछताछ हेतु लाये गए एक युवक की गुरुवार देररात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही विभाग में हड़कम्प मच गया। शुक्रवार की सुबह नौ बजते-बजते थाना परिसर व गेट पर पुलिस व पीएसी के जवानों के अलावा कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई।अपर पुलिस अधीक्षक थाने पर मौजूद घटना की तहकीकात में जुटे हुए है।

लूट के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम चार पांच युवकों को पूछताछ हेतु बक्शा थाने ले आई। चारों युवकों से पुलिस ने पूछताछ किया। पूछताछ में थाना क्षेत्र के चकमिर्जापुर निवासी तिलकधारी यादव के 25 वर्षीय पुत्र किशन यादव उर्फ पुजारी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। देररात्रि किशन की हालत खराब हो गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में करीब 1बजे बक्शा सीएचसी बेलापार नौपड़वा अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। शुक्रवार सुबह 9 बजे से फोर्स आनी शुरू हो गई। पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष बक्सा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...