कॉलेज के छात्र का गजब कारनामा! परीक्षा में पास होने के लिए भिड़ाया ऐसा जुगाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

--Advertisement--

कॉलेज के छात्र का गजब कारनामा! परीक्षा में पास होने के लिए भिड़ाया ऐसा जुगाड़, पुलिस ने दर्ज किया केस

हिमखबर डेस्क

ऊना कॉलेज में एमए इंग्लिश की परीक्षा में एक छात्र द्वारा एक ही विषय के लिए दो उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का खुलासा हुआ है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी छात्र और अन्य के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी ऊना अमित यादव के बोल 

एसपी ऊना अमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज के सहायक प्रोफैसर पुनीत प्रेम कंवर ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार 25 जून को सुबह के सत्र (9 बजे से 12 बजे) में एमए इंग्लिश की परीक्षा आयोजित की गई थी। आरोप है कि छात्र मयंक और अन्य ने मिलीभगत करके इस दौरान एक ही पेपर के लिए दो अलग-अलग आंसर शीट जमा करवा दीं।

हैरानी की बात यह है कि दोनों उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी शिमला भी भेज दी गईं। जब एचपीयू ने आंसर शीट्स की जांच की और कॉलेज को पत्र भेजा तो इस गड़बड़ी का पर्दाफाश हुआ। विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए दस्तावेजों के अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि छात्र की परीक्षा निष्पक्ष तरीके से नहीं हुई थी और इसमें नियमों का उल्लंघन किया गया है।

एसपी अमित यादव ने बताया कि प्रोफैसर की शिकायत और एचपीयू की रिपोर्ट के आधार पर छात्र मयंक व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि एक ही छात्र की दो आंसर शीट जमा कैसे हुईं और इसमें और कौन-कौन शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...