कूरियर से चरस भिजवाने पर एक काबू, युवक हिरासत में, साथियों से भी की जा रही पूछताछ

--Advertisement--

कंडाघाट से कोच्चि में भाई को नशा भेजने का प्रयास; युवक हिरासत में, साथियों से भी की जा रही पूछताछ

सोलन – रजनीश ठाकुर

प्रदेश व प्रदेश से बाहर नशीले पदार्थों की सप्लाई करने के लिए शातिर अब नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। शातिर कूरियर सर्विस का सहारा लेने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत कंडाघाट थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां शातिर ने कोच्चि में अपने भाई के पास कूरियर के माध्यम से 80 ग्राम चरस भेजने का प्रयास किया।

हालांकि कूरियर कर्मी व मालिक के संदेह व सूझबूझ के चलते वह अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने कूरियर सर्विस प्रोवाइडर की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार चार दिसंबर को अजय कुमार निवासी कंडाघाट ने थाना कंडाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह गांव रावली में कूरियर सर्विस की दुकान चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि इसी दिन शाम के समय तीन लडक़े इसकी दुकान पर आए, जो पहले भी कई बार अपने कूरियर लेने यहां आते रहते हैं। इनमें से एक लडक़े ने डिलीवरी ब्वाय चंद्र सिंह के पास एक पीले रंग का लिफाफा, जो काले रंग की टेप से सील किया हुआ था, दिया और कहा कि इसके अंदर फोटो फ्रेम है, इसे आराम से डिलीवर करवाना, ताकि टूट-फूट न हो।

इस लडक़े ने कहा कि इस पार्सल को कोच्चि भेजना है और उसने चंद्र सिंह के मोबाइल फोन पर गूगल-पे के माध्यम से 293 रुपए अदा किए। डिलीवरी ब्वाय एक बार फिर दुकान में आया और पार्सल को हिलाया, तो अंदर से कई टुकड़ों की जैसी अवाजें आने का अहसास हुआ, जिससे इन्हें पार्सल को लेकर शक हुआ।

इस पर चंद्र सिंह ने अपने आफिस में पार्सल पर लगी एक साइड से काले टेप को उखाड़ कर खोला, तो अंदर चॉकलेट का पैकेट पाया। छोटे पारदर्शी लिफाफों में लिपटे 8 पैकेट पाए गए। जब पैकेट को सूंघा तो उन्हें यकीन हो गया कि इसमें मादक पदार्थ रखे हुए हैं। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक आरोपी 21 वर्षीय एकलव्य शर्मा निवासी सुभाषनगर जिला उधमपुर जम्मू-कश्मीर हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के बोल

सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी इस पार्सल में अपने भाई, जो कोच्चि में नौकरी करता है, को चरस सप्लाई कर रहा था। आरोपी के अन्य साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...