कुल्‍लू में फोरलेन पुल बाजौरा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में सोमवार देर रात करीब 10:00 बजे बजौरा पुल के पास एक अल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों की पहचान चालक मदन निवासी खुडेर डाकघर बस्सी तहसील जोगिंदरनगर जिला मंडी और प्रकाश चंद्र निवासी जलोह तहसील सलूनी जिला चंबा के रूप में हुई है।

भुंतर पुलिस को सोमवार देर रात को सूचना मिली कि फोरलेन बजौरा पुल के पास एक अल्टो कार नंबर एचपी 29A 8294 पुल से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाए जा गया।

कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें से दो की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि तीसरा व्यक्ति मुनीष निवासी चंबा सुरक्षित है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में ले लिया है। आज जिनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

घर बनाने के लिए 3 लाख देगी सरकार, हिमाचल की 26 महिलाओं को मिल चुकी 78 लाख की मदद

हिमाचल में घर निर्माण के लिए पात्र महिलाओं को...

हमीरपुर में IT फैकल्टी के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटी फैकल्टी के पदों पर भर्ती के...