कुलदीप सिंह पठानिया ने टुन्डी-धरुँ सड़क के उन्नयन कार्य का किया भूमि पूजन

--Advertisement--

6 करोड़ 85 लाख की राशि होगी व्यय, उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के भवन का किया लोकार्पण, 72 लाख की राशि से निर्मित हुआ भव्य भवन

चंबा/ सिहुन्ता, 10 जनवरी – अनिल संबियाल

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्य  का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि टुन्डी-धरुँ संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों पर 6 करोड़ 85 लाख रूपयों की धनराशि व्यय होगी।

लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को समयबद्ध सीमा के भीतर पूर्ण कर लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले 72 लाख की राशि से नवनिर्मित उपकोषागार कार्यालय सिहुन्ता के भव्य भवन का लोकार्पण भी किया ।

उन्होंने बताया कि कार्यालय भवन में आवास सुविधा का प्रावधान भी रखा गया है। जिससे यहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, तहसीलदार सिहुन्ता सुरेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता लोक निर्माण हर्षपुरी, कोषाधिकारी राजीव शर्मा सहित क्षेत्र के पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और  गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...

काँगड़ा: अमरनाथ यात्रा पर जा रही बस के फेल हुए ब्रेक, 49 श्रद्धालु थे सवार…ड्राइवर ने ऐसे टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के देहरा में मुबारिकपुर-रानीताल नैशनल हाईवे-503...