ज्वाली में मनाया जाएगा जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस

--Advertisement--

ज्वाली में मनाया जाएगा जिला स्तरीय स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस, विभिन्न स्पर्धाओं का होगा आयोजन

ज्वाली – अनिल छांगू

राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर 12 जनवरी, 2024 को युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा, ज्वाली में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए कार्यकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष युवा मुद्दों पर आधारित थीम पर वाद-विवाद, चित्रकला, निबंध लेखन और हस्तशिल्प प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा देश भक्ति व लोक गीत की समूह गान स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले के युवा इस आयोजन में होने वाली विभिन्न गतिविधियों और स्पर्धाओं के भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा, ज्वाली में आयोजित की जाने वाली उक्त गतिविधियों में भाग लेने के लिए जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपना नाम जिला युवा एवं खेल विभाग कार्यालय धर्मशाला में भेजना सुनिश्चित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...