डीएवी विद्यालय सुंदरनगर में एक दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का आयोजन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

डीएवी विद्यालय सुंदर नगर में एक दिवसीय एन. एस. एस. शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने कार्यक्रम की शुरुआत की। एन. एस. एस. कार्यक्रम प्रभारी नितिशा कपूर और दिनेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पौधा व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

एक दिवसीय एन.एस.एस. शिविर में स्वयंसेवियों ने दो वर्ष तक एन.एस.एस. के अंतर्गत विभिन्न एक दिवसीय शिविरों और विशेष सात दिवसीय शिविर के दौरान जो कार्य किए उनकी उपलब्धियों का भी विवरण किया गया।

तत्पश्चात विद्यार्थियों को एन.एस.एस. प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए जो उन्हें भविष्य में लाभान्वित करेगा। इसी कड़ी में आज विद्यालय के प्रांगण में स्वयंसेवियों द्वारा सफ़ाई भी करवाई गई।

प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते तथा अपने अंदर सेवा भावना जागृत करते हुए इस भावना को दूसरों में भी पैदा करने तथा इस भावना का प्रचार करने के लिए प्रोत्साहित किया। सेवा भावना से कार्य करते हुए एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने भविष्य का निर्माण करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...

काम के दौरान करंट लगने से प्लंबर की मौत

हिमखबर डेस्क प्रागपुर क्षेत्र के मसोट गांव में गुरुवार सुबह...

धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन, सरोज उपाध्यक्ष

हिमखबर डेस्क नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर...