कुरुक्षेत्र की महिला से मनाली के होटल में दुष्‍कर्म, पुलिस ने जिंद से गिरफ्तार किया आरोपित

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

पर्यटन नगरी मनाली में कुरुक्षेत्र की एक महिला के साथ दुष्‍कर्म हुआ था। मनाली पुलिस ने आरोपित रोहतक के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़त महिला ने कुरुक्षेत्र पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि रोहतक का रहने वाला एक युवक उसे बहला फुसला कर मनाली ले गया था। युवक ने मनाली में बहला फुसलाकर उसके साथ दुषकर्म किया।

घटना हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में मनाली पुलिस थाना के क्षेत्राधिकार में होने के कारण कुरुक्षेत्र पुलिस ने यह केस ट्रांसफर किया। मनाली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपित युवक जिला रोहतक का रहने वाला है जो फरार हो चुका था।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक गुरदेव शर्मा के दिशा निर्देशों से पुलिस थाना मनाली और साइबर सेल कुल्लू की एक संयुक्त टीम आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए संगठित की गई और हरियाणा काे रवाना किया गया।

टीम में एएसआई दलीप सिंह पुलिस थाना मनाली, इंद्र देव, मोहन, शामिल थे। टीम ने आरोपित युवक को सफिडान जिला जिन्द से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित को पकड़कर मनाली ले आई है।

मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया दुष्कर्म का आरोपित मनाली से फरार हो गया था, जिसे पुलिस टीम ने हरियाणा से गिरफ्तार कर मनाली लाया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...