कुंजुम टॉप में फंसे 44 पर्यटक रेस्क्यू, जिला पुलिस ने लिया अब ये निर्णय

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कुंजुम टॉप के समीप फंसे पर्यटकों के लिए लाहौल-स्पीति पुलिस एक बार फिर देवदूत बनकर आई है। मुश्किल में फंसे कुल 44 पर्यटकों को पुलिस ने रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू किए जाने वालों में कुल 44 लोग (23 पुरुष, 19 महिलाएं, एक ड्राइवर और एक गाइड) शामिल थे।

ये सभी पर्यटक उम्रदराज थे। रविवार रात करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ पर्यटक और एक बस, पिकअप कुंजुम टॉप के पास फंस गए हैं। पुलिस ने उप निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इसे रेस्क्यू के लिए रवाना हुई।

एक बस और पिकअप गाड़ी रविवार को ही शाम 5:00 बजे के बाद कोकसर से काजा की ओर रवाना हुई थी। बस और पिकअप गाड़ी कुंजुम टॉप से लगभग 500 मीटर पीछे, बातल की ओर, कीचड़ में फंसे थे। जिला पुलिस द्वारा रात 2:30 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

इस घटना के बाद जिला पुलिस ने निर्णय लिया है कि अब प्रतिदिन सांय 4:00 बजे के बाद कोकसर से काजा की तरफ और लोसर से कोकसर की ओर किसी भी पर्यटक वाहन को नहीं भेजा जाएगा।

एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी के बोल

इस संबंध में एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि केवल स्थानीय लोग, आपातकालीन स्थितियों और इस रूट में बुकिंग वाले वाहनों को सांय 4:00 बजे के बाद लोसर की तरफ और लोसर से कोकसर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुंजुम टॉप के समीप फंसे 44 पर्यटकों को पुलिस ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...