कीरतपुर फोरलेन पर ट्रैवलर हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख पुकार

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

कीरतपुर मनाली फोरलेन पर मंडी शहर के साथ लगते बिंद्रावनी में आज सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद ट्रैवलर यहां बिजली के खम्भे से टकरा गई। हादसे के समय गाड़ी में लगभग 20 यात्री सवार थे। ट्रैवलर में सभी पर्यटक थे जो दिल्ली से मनाली जा रहे थे।

चालक के अनुसार टनल से बाहर निकलते ही एक पत्थर से गाड़ी को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ है। गनीमत रही कि यह ट्रैवलर खम्भे से टकरा कर वहीं पर ही रुक गई, यदि दूसरी लेन कि तरफ चली जाती तो अन्य वाहनों से टकर होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।

टक्कर होते ही अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मच गई हालांकि गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आई हैं। इस हादसे से फोरलेन पर लगा बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त गया है।

सदर थाना प्रभारी देसराज के बोल

मंडी थाना सदर प्रभारी देसराज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...