कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जानकारी के अनुसार गरामोडा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से निकलकर विपरीत दिशा में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई।

हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों श्रद्धालु किरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में माथा टेकने जा रहे थे।

जैसे ही वे गरामोडा मोड़ के पास पहुंचे, बाइक संतुलन खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक बाघा से कलिंकर लेकर बघेरी की ओर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...