कावेश चौहान बने शाहपुर नगर अध्यक्ष: ABVP की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित; शोभित राणा नियुक्त किए गए नगर मंत्री

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

आज केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश शाहपुर परिसर में आयोजित शाहपुर नगर इकाई के नव कार्यकारिणी गठन समारोह सत्र 2024-25 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत सह-संयोजक (शोध आयाम) अवनीश राणा, व् चुनाव अधिकारी के रूप में दिव्या ठाकुर, शोध आयाम संयोजिका शाहपुर परिसर की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

अवनीश राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद स्थापित हुआ छात्र संगठन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के ध्येय के साथ लगातार छात्रों के हित में काम करता आ रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे वह कश्मीर चलो अभियान हो चाहे फिर सरकार के विरोध में किए गए आंदोलन। चाहे कोरोना काल में महामारी के दौरान सेवा कार्य। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हमेशा बढ़-चढ़कर समाज सेवा में आगे रहते हैं। विद्यार्थी परिषद शिक्षा के क्षेत्र में कई सारी मांगे समय समय के साथ उठाता रहता है।

चुनाव अधिकारी दिव्या ठाकुर ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाहपुर नगर अध्यक्ष के रूप में कावेश चौहान और नगर मंत्री के रूप में शोभित राणा की घोषणा की गई।

नवीन नगर अध्यक्ष कावेश चौहान ने नगर कार्यकारिणी के अन्य दायित्वों की घोषणा करते हुए विधार्थी परिषद का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन कृतिका ने किया। आभार प्रकट नगर मंत्री शोभित राणा ने माना।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...