कालेज की समस्यायों के लिए एनएसयूआई इकाई देहरी द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को मांगपत्र सौंपा गया ।

--Advertisement--

Image

रैहन,अनिल शर्मा

आज एनएसयूआई इकाई देहरी द्वारा महाविद्यालय प्रशासन को मांगपत्र सौंपा गया । कोरोना संकट के बाद खुले देहरी महाविद्यालय में छात्रों को अनेको समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है । एनएसयूआई अध्य्क्ष अंकिता ने कहा कि कॉलेज के कई कमरो में विजली के स्विच टूटे हुए है, बल्व खराब है , पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है । छात्रों की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए है ।

कॉलेज की चार दीवारी को फांद कर असमाजिक तत्व कालेज के माहौल को खराब कर रहे है।छात्रों की सुरक्षा और उनकी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति करना एनएसयूआई का ध्येय रहा है । अतः एनएसयूआई इकाई देहरी कालेज प्रशासन से यह मांग करती है कि छात्रों की समस्याओं का जल्द निपटारा किया जाए ।

मांगपत्र सौंपते समय एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अमर कुमार और इकाई प्रभारी वीर सिंह , शुभम शर्मा अमन, तनु , अंकिता ,विशाखा ,अनीश , रितिक और अन्य एनएसयूआई सदस्य मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...