कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया याद, एसडीएम ने दिलाई शपथ

--Advertisement--

जोगिंदर नगर, 26 जुलाई – अजय सूर्या                     

कारगिल युद्ध विजय दिवस के उपलक्ष्य पर एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। एसडीएम मनीश चौधरी ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर एसडीएम ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 25 वर्ष पूर्व देश के सैंकड़ों वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए कारगिल युद्ध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। देश के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को हम नमन करते हैं तथा उनका यह बलिदान देश के लोगों को हमेशा प्रेरित व गौरवान्वित करता रहेगा।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई कि हम कारगिल युद्ध के उन वीर शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश की अखंडता व सम्मान की रक्षा हेतु, अदम्य साहस का परिचय देते हुए प्राण न्यौछावर किये हैं। साथ ही उनकी पुनीत स्मृति एवं शौर्य को नमन करते हुए प्रतिज्ञा करते हैं कि देश के गौरवमयी इतिहास की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा सहित एसडीएम कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईपीएल मैच से पहले सुरक्षा पर जोर: मॉक ड्रिल में दिखी प्रशासन की तैयारी

आईपीएल मैचों की सुरक्षा को लेकर चार माॅक ड्रिल...

कांगड़ा में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों के निपटारे का मौका

09 मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी...

रावी में बाढ़ के खतरे पर प्रशासन की मुस्तैदी, मॉक ड्रिल से परखा सिस्टम

त्वरित आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित, रावी...