कांगड़ा चंबा के कर्मचारी बैठे पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल पर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की चारों लोकसभा सीट पर क्रमिक अनशन की अपील पर आज कांगड़ा चंबा के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय धर्मशाला में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया।

कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास और चंबा जिला प्रधान सुनील जरयाल ने बताया कि कांगड़ा चंबा के 20 विधानसभा क्षेत्रों के कर्मचारी भाग लेंगे। दोनों जिला प्रधानों ने कहा कि हर कर्मचारी 24 घंटे के क्रमिक अनशन पर बैठेगा

इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ वैध और राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि सरकार लगातार पेंशन बहाली पर केंद्र का रोना रो रही है। जबकि पेंशन बहाली पूर्ण रूप से राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है तभी आज भी बेस्ट बंगाल में पुरानी पेंशन वहां के कर्मचारियों को मिल रही है।

इसके साथ जिला महासचिव अनीश धीमान और जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर ने कहा कि अगर सरकार की निंद्रा अब भी नही टूटी तो हर विधानसभा में यह अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

आज अनशन पर रजिंदर मन्हास, सौरभ वैद्य , सुनील जरयाल, और व्यास देव ने बैठ इस क्रमिक अनशन की शुरुआत की जिला प्रधानों ने कहा कि अगले दो दिन बनीखेत के कर्मचारी इस भूख हड़ताल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द फैसला लेना चाहिए और आम कर्मचारी की परेशानी को समझना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...