कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, हिमाचल में करेंगे चुनाव प्रचार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल में लोकसभा की 4 और 6 विधानसभा उपचुनाव सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची की है। इस सूची में प्रदेश के नेताओं को भी शामिल किया गया है।

जारी सूची के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा, केसी वेणूगोपाल, राजीव शुक्ला व मुकुल वासनिक भी प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए पहुंचेगे।

इसी तरह स्टार प्रचारकों की सूची में सीएम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, विप्लव ठाकुर, आशा कुमारी, धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, राज बब्बर, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, कौल सिंह, रामलाल ठाकुर, कुलदीप कुमार, कुलदीप सिंह राठौर, विेक्रमादित्य सिंह, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, राजेश धर्माणी, आरएस बाली, यादविंद्र गोमा, अशीष बुटेल, कैप्टन परवीन, राजेश लिलोथिया, मेजर जनरल रिटायर डीवीएस राणा, अलका लांबा और कर्नल रोहित चौधरी सेवानिवृत के नाम भी शामिल हैं।

राहुल की मंडी-शिमला तो प्रियंका की हर संसदीय क्षेत्र में होगी रैली

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ही शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र में रैली हो सकती है। इसके साथ ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव की हर संसदीय क्षेत्र में रैली होगी। इसके साथ ही उपचुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में दोनों की रैलियां आयोजित की जाने की रणनीति तैयार हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...