कांगड़ा में होली पर्व पर इस दिन रहेंगी दुकाने बंद

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

14 मार्च होली पर्व को लेकर कांगड़ा के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने व्यापारियों से बैठक कर कहीं। बैठक की जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को होली पर को लेकर कांगड़ा के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

बैठक में व्यापारियों द्वारा चल रही समस्याओं के बारे व्यापार मंडल के अध्यक्ष को अवगत करवाया गया। व्यापारियों ने कहा कि कांगड़ा में दूसरे राज्यों से आकर कई व्यापारी रविवार को सड़क के एक किनारे व्यापार कर रहे हैं। जिससे कि यहां के स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि अगले रविवार को सभी एकत्रित होकर जो बाहरी राज्यों से आकर व्यापार कर रहे हैं उनको हिदायत दी जाएगी कि यहां पर व्यापार ना करें अगर यहां पर व्यापार करना है तो यहां पर स्थाई ठिकाना बनाकर व्यापार करें। उन्होंने कांगड़ा प्रशासन व आबकारी विभाग से भी आग्रह किया है कि ऐसे फर्जी तरीके से व्यापार करने वाले व्यापारियों पर नकेल कसी जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...