
कांगड़ा, राजीव जसवाल
कांगड़ा नगर परिषद अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कांगड़ा बाजार में सफाई कर्मचारियों की टीम को साथ लेकर कांगड़ा बाजार मे सैनिटाइजर का छिड़काव किया और नालियों में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया।
नगर परिषदअध्यक्ष रेनू शर्मा ने लोगों से अपील की की दो गज की दूरी बना कर रखें और मास्क का इस्तेमाल करें, इस अवसर पर उनके साथ नप वार्ड नंबर 5 के पार्षद सौरभ भी मौजूद रहे।
रेनू शर्मा ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कोरोना पोस्टिव आता है तो तुरन्त इसकी सूचना अपने पार्षद को दें ताकि उसका उपचार किया जा सके।
