कांगड़ा बाईपास पर कार से चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा थाना के अंतर्गत चुनावों के मद्देनजर लगाए गए नाके के दौरान एक कार से चिट्टा बरामद किया गया। बता दें कि कांगड़ा पुलिस स्टेशन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने कांगड़ा बाइपास के पास नजदीक हनुमान मंदिर के पास एक ऑल्टो कार को रोका। कार में दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस टीम को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।

पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूरी कार की जांच की। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन कांगड़ा में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा के बोल

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कांगड़ा बाईपास पर नाके के दौरान आल्टो कार में सवार अभिनय भट्टी पुत्र अरुण भट्टी गांव टीका बनी डाकघर योल तहसील धर्मशाला व विशाल कुमार पुत्र सोमनाथ गांव टीका बनी डाकघर योल तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...