कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया विधानसभा धर्मशाला का दौरा

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर डेस्क 

उपमण्डल शाहपुर के तहत पड़ते कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 29 छात्र-छात्राओं ने धर्मशाला के तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा किया स्स्थ ही सदन के दौरान में आखिरी दिन की कार्यवाही को सुना।

आपको बता दें कि यह यात्रा स्कूल के प्रधानाचार्य अश्विनी धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य छात्रों को विधानसभा के दौरान सदन में पक्ष व विपक्ष की कार्यवाही जानना था।

वहीं छात्रों ने शून्यकाल और कानून निर्माण प्रक्रिया से संबंधित चर्चाओं जैसी प्रमुख गतिविधियों को सुना। इस अनुभव ने उन्हें यह समझने में मदद की कि नीतियों पर कैसे चर्चा होती है और कानून कैसे बनाए जाते हैं।

वहीं स्कूल प्रशासन द्वारा माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और उप मुख्य सचेतक व शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया को पुष्पगुच्छ देकर भेंट की वहीं छात्रों के साथ बातचीत की।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर छात्रों के साथ प्रधानाचार्य अश्विनी धीमान, उप प्रधानाचार्य मुकेश कुमार और शिक्षिका रेनूका शर्मा के साथ स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...