काँगड़ा जिला परिषद पर भारतीय जनता पार्टी का परचम, रमेश बराड़ बने अध्‍यक्ष.

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल 

जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर ताजपोशी पर आखिरकार फैसला हो गया। रमेश बराड़ को जिला परिषद अध्‍यक्ष व स्‍नेहलता परमार को उपाध्‍यक्ष चुना गया। कुछ दिनों से चली आ रही उठापठक व गठजोड़ की राजनीति को विराम लग गया। उपायुक्‍त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने जिला परिषद अध्‍यक्ष और उपाध्‍यक्ष को शपथ दिलाई।

दूसरी बैठक में 27 सदस्यों की उपस्थिति से कोरम पूरा हो जाना तय था। लेकिन भाजपा समर्थित सदस्‍यों की संख्‍या इससे कहीं ज्‍यादा रही। पहली बैठक में भाजपा 54 में से 33 सदस्‍यों को अपने साथ बैठाकर स्थिति को स्पष्ट कर चुकी थी। अब तक चार बार भाजपा इन पदों पर अपने सिपहसालार बैठा चुकी थी।

अब पांचवीं बार भी भाजपा का सपना पूरा हो गया। सुबह 11 बजे जिला परिषद हाल में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधीश राकेश कुमार प्रजापति की मौजूदगी में शुरू हुई। इससे पहले शनिवार को हुई बैठक में भाजपा अपने 33 सदस्यों के साथ सदन में पहुंच गई थी पर कांग्रेस ने बैठक से किनारा ही किया था। उस वक्त कोरम के लिए 36 का आंकड़ा जरूरी था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...