काँगड़ा: सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 9 दिसंबर – राजीव जस्वाल

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, धर्मशाला शम्मी शर्मा ने बताया कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड, आरटीए झबोला, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) ने सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद (केवल पुरुष) अधिसूचित किए हैं।

इन्हें भरने के लिए कांगड़ा जिले में 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बडा़ेह में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, कद 168 सेंटीमीटर से अधिक तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष रखी गई है।

साक्षात्कार 12 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय देहरा और 13 को उप रोजगार कार्यालय बड़ोह में प्रातः 10 बजे से लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 14500 से 18000 वेतनमान दिया जाएगा व उनका कार्यस्थल शिमला, ऊना, बद्दी, बिलासपुर, कांगड़ा व चंडीगढ़ रहेगा।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ उप रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...