कविता शीर्षक – काली घटा चंबा पर छाई लोग कर रहे त्राहि- त्राहि

--Advertisement--

कविता शीर्षक – काली घटा चंबा पर छाई लोग कर रहे त्राहि- त्राहि : लेखक – अभिलाष शर्मा 8894521996

काली घटाओं ने कहर बरपाया, बादल फटा, शहर बहा ले गया। रावी के रौद्र बहाव में सब कुछ डूबा, माँ की गोद, बच्चो का सपना छीन लिया।

तीन दिन से अंधेरा ही अंधेरा है, न बिजली की रोशनी, न आशा का सवेरा है। टूटी हुई डगर पर कोई राह नहीं, फोन की घंटी भी अब साथ नहीं।

कितनों ने अपनी सांसें गंवाईं, कितनों की हंसी खामोश हो गई। कुछ अब भी मलबे में दबी पुकार हैं, कुछ आंखें अपनों की राह तक रही।

हे पहाड़ों के देवता, दया करो, इन मासूमों पर कृपा करो। टूटे दिलों को सहारा दो, चंबा को फिर से उजियारा दो।

चंबा के अँधेरों में घिरी ये घड़ी, बारिश ने बाँध दी हर राह की झड़ी। सड़कें टूटीं, पुल जर्जर हुए, संचार भी टूटे, जैसे सब कुछ थम गया हो।

मणिमहेश की यात्रा जैसे रुकी राहों में, प्रशासन ने कहा ठहराव है ठीक समय का। पर किसने सोचा इन गर्जन भरी घटाओं को? किसने देखा इन अनजानी पीड़ाओं को?

सरकार सुनो, अब जागो और समझो, हवाई निगरानी से सच्चाई को जानो। राहत की डोर थामो, बचाव की ज्योति जलाओ, चंबा के वीरों की आशा फिर से जगाओ।

ना हो विफल यहाँ कोई योजना, कोई प्रयास, सब मिलकर सँवारें इस पर्वत की आस। बारिश की विपदा चाहे कितनी भी गहरा हो, चंबा की धरा पर फिर खुशियों का दीया रोशनी से भर दो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...