कबाड़ में बेचा जल शक्ति का सामान, तांबे की तारें, तांबे के बस बार चुराने का आरोप

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

सुन्नी उपमंडल में जलशक्ति विभाग के दो सेक्शन में चोरियों को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने जल शक्ति विभाग के दो सेक्शन में चोरियों को अंजाम दिया था। जल शक्ति के सुन्नी और ओगली पंप हाऊस में तांबे की तारें, तांबे के बस बार और स्टार्टर में लगी तांबे की फिंगर को चुरा लिया है।

इस बारे में सुन्नी थाना में दो केस दर्ज किए थे। इस मामले में पुलिस ने तांबे का सामान चुराने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सुन्नी के साथ बंगाला कलोनी के रहने वाले थे। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी कबाड़ का काम करते थे। इन्होंने यहां से सामान चुराकर धर्मपुर में कबाड़ में बेच दिया था।

चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान राजेश निवासी गांव धार पोस्ट आफिस सुन्नी, डोलाराम निवासी गांव घरयाणा तहसील सुन्नी, गोलू निवासी गांव कलार तहसील अर्की जिला सोलन, अनिकेत निवासी गांव घरयाणा तहसील सुन्नी, राजेश निवासी गांव पलयाड़ धार डाकघर तहसील सुन्नी और रोहित कुमार निवासी गांव पलयाड़ धार तहसील सुन्नी के रूप में हुई है।

एएसपी शिमला नवदीप सिंह के बोल

उधर, इस मामले में एएसपी शिमला नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस जल शक्ति विभाग के दो सेक्शन से सामान चोरी करने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...