कंपनी में ड्यूटी के बाद लौट रही युवती से चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक उद्योग से काम से वापस आ रही युवती से चाकू दिखाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़त के साथ उसकी सहयोगी भी थी, जिसने वापस जाकर कंपनी में इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो चुका था। कुल्लू की रहने वाली 23 वर्षीय युवती बद्दी के भुड्ड स्थित एक फार्मा उद्योग में कार्यरत है। युवती रोजाना की तरह शिफ्ट खत्म करने के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी सहयोगी के साथ भुड्ड में अपने कमरे को जा रही थी। दोनों युवतियां कमरे में जल्दी पहुंचने के लिए एक सुनसान रास्ते से जा रही थीं।

इस दौरान एक व्यक्ति कुल्लू निवासी युवती को चाकू दिखाकर झाडिय़ों में ले गया। दूसरी युवती तुरंत कंपनी की ओर भागी और कंपनी के सुरक्षाकर्मी को सूचित किया। उद्योग प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपित फरार हो चुका था। महिला थाना बद्दी में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि जल्द आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...