औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में सुजुकी मोटर लिमिटेड के लिए सिनर्जी कंसलटेंट देगी दस्तक

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में 31मार्च को सुजुकी मोटर गुजरात लिमिटेड के लिए साक्षात्कार के माध्यम से सिनर्जी कंसलटेंट खाली 100 पदों को भरेगी l आगामी 31 मार्च 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के सौजन्य से सुजुकी मोटर गुजरात लिमिटेड के लिए सिनर्जी कंसलटेंट द्वारा आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं l

इस कैंपस साक्षात्कार में वही युवक भाग ले सकते हैं जिनकी उम्र 18 से 22.9 साल वर्ष के बीच हो और जिन युवकों ने फिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ट्रैक्टर मैकेनिक, पीपीओ, पेंटर,इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, शीट मेटल व्यवसाय में आईटीआई कोर्स पास किया हो l

यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ने बताया कि 31 मार्च 2023 को सुजुकी मोटर गुजरात लिमिटेड के लिए कैंपस साक्षात्कार में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने वांछित व्यवसायों में आईटीआई कोर्स पास कर रखा हो l

उन्होंने बताया कि कंपनी आईटीआई अभ्यर्थियों को 7 महीने के लिए अप्रेंटिसशिप के तौर पर पर ही रखेगी l उन्होंने बताया 8 घंटे चयनित आईटीआई युवाओं को बेसिक ₹21,000 तथा इन हैंड रू14,500 मिलेंगे इसके अतिरिक्त इसमें वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिनकी दसवीं में 40% तथा आईटीआई में 50% होना अनिवार्य है l

इसके अतिरिक्त कंपनी में पीएफ, ईएसआई तथा सब्सिडाइज कैंटीन की सुविधा रहेगी l इसमें पास आउट अभ्यार्थी जो 2018 से 2022 तक हो (एससीवीटी – एनसीवीटी) इसमें भाग ले सकते है l

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के समूह अनुदेशक ने बताया की कंपनी सुजुकी मोटर के ऑटो पार्ट्स बनाती है l उन्होंने बताया कि रिक्त खाली अप्रेंटिसशिप के 100 पद कंसल्टेंट के माध्यम से भरे जाएंगे l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...