एसबीआई ज्वाली के पास लगी एटीएम मशीन खराब, उपभोक्ता हो रहे परेशान

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन भारतीय स्टेट बैंक जवाली की एटीएम खराब होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक जवाली के साथ ही एटीएम स्थापित है लेकिन यह पिछले करीबन छह माह से खराब पड़ी है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि हम एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकलवाने एटीएम ज्वाली में जाते हैं तो एटीएम मशीन खराब होने से मायूस होकर लौटना पड़ता है। ज्वाली बाजार में रोजाना सैंकड़ों के हिसाब से दूरदराज से लोग सामान खरीदने आते हैं तथा दुकानदारों सहित लोग एटीएम में पैसे निकलवाने जाते हैं लेकिन उनको मायूस होकर लौटना पड़ता है।

कई बार तो एटीएम से पैसे न निकलने के कारण लोगों को खाली हाथ ही वापिस लौटना पड़ता है। उपभोक्ता भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधन को कोसते हैं। ज्यादा परेशानी शाम चार बजे के बाद आती है, क्योंकि उससे पहले तो बैंक के अंदर लगी एटीएम से पैसे निकलवा सकते हैं परन्तु चार बजे के बाद बैंक में भी लेनदेन नहीं होता है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी होती है।

उपभोक्ताओं ने कहा कि छह माह से एटीएम मशीन खराब है लेकिन बैंक प्रबंधन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बैंक के पास लगाई गई एटीएम मशीन को ठीक करवाया जाए ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।

बैंक मैनेजर सुरजीत सिंह के बोल

इस बारे में जब बैंक मैनेजर सुरजीत सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही नई एटीएम मशीन को लगा दिया जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...