एचपीयू ने जारी की यूजी की डेटशीट,17 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षाएं

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी की प्रस्तवित डेटशीट जारी की है. इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इसमें कहा गया है कि यदि किसी विषय की परीक्षा या तिथियों में टकराव हो रही है, तो छात्र इसके लिए कालेज को चार अप्रैल या इससे पहले सूचित कर सकते हैं। इसके बाद इसमें बदलाव किया जा सकेगा।

इस बारे में कालेज को विश्वविद्यालय को बताना होगा। प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीटेक की सेमेस्टर रेगुलर व सप्लीमेंटरी परीक्षा की डेटशीट भी जारी कर दी है।

बीटेक पहले व पांचवें सेमेस्टर रेगुलर व सप्लीमेंटरी परीक्षा 17 से 30 अप्रैल तक सुबह के सत्र में 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

बीटेक तीसरे सेमेस्टर रेगुलर व सप्लीमेंटरी परीक्षा 19 अप्रैल से 3 मई तक सुबह के सत्र में होगी। वहीं बीटेक सातवें सेमेस्टर रेगुलर व सप्लीमेंटरी परीक्षा 19 अप्रैल से पहली मई तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह परीक्षा प्रदेश में बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। प्रदेश विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं कोविड नियमों के तहत आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...