ऊना जिला की सीमाएं सील, माइनिंग विवाद में फंसा अमरीश राणा कोर्ट में नहीं हुआ पेश

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

उपमंडल गगरेट के गुगलैहड़ गांव में स्थित स्टोन क्रशर के साथ माइनिंग विवाद को लेकर फंसे अमरीश राणा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सोमवार को न्यायालय में आत्म समर्पण करने के दिए गए बयान के बाद जिला पुलिस ने चौकसी बरतते हुए जिले की तमाम सीमाएं सील कर दी, लेकिन अमरीश राणा सोमवार को आत्मसमर्पण के लिए पेश नहीं हुआ।

अमरीश राणा ने पहले उपमुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया में आग उगली और उसके बाद विधायक राकेश कालिया पर सीधे-सीधे उन्हें फंसाने के लिए अंंगुली उठाई और माइनिंग के पैसे से चुनाव लडऩे जैसे आरोप लगाए गए, उससे अमरीश राणा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राणा ने न्यायालय में आत्म समर्पण करने का ऐलान किया था। शाम को फिर से वीडियो जारी कर आत्मसमर्पण करने के ऐलान को वापस ले लिया था। अमरीश राणा का फोन स्विच आफ होने से लोकेशन ट्रेस करने में भी दिक्कत आ रही है।

एएसपी संजीव भाटिया के बोल

एएसपी संजीव भाटिया ने कहा कि मामला जांच के अधीन है और एहितायत के तौर पर ही जिला की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...