उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां ने विभिन्न रूटों पर बसों को दिखाई हरी झंडी

--Advertisement--

कहा – शाहपुर के हर गाँव को चरणबद्ध तरीके से बस सुविधा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपमुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानियां ने आज दो नई बस रूटों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इनमें धर्मशाला से ततवानी तक चलने वाली बस सेवा को अब सिद्धपुर तक विस्तारित किया गया है, वहीं धर्मशाला से सलोल तक चलने वाली बस को ततवानी तक बढ़ाया गया है।

इस अवसर पर विधायक पठानियां ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री व पथ परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि शाहपुर क्षेत्र के प्रत्येक गाँव तक चरणबद्ध तरीके से बस सुविधा पहुँचाई जाए, ताकि आमजन को सुगम और सुलभ यातायात सुविधा मिल सके।”

ये रहे उपस्थित 

इस कार्यक्रम में मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्डा, क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अंकज सूद, विद्युत विभाग के अमित शर्मा, जलशक्ति विभाग के एसडीओ रज्जाक मोहम्मद, खंड विकास अधिकारी कमलजीत, उप प्रधान सुरेश गुलेरिया, पूर्व उप प्रधान वकील सिंह, सुरजीत सिंह, मास्टर बंसी लाल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, अजय कुमार, प्रधान गोपाल सिंह, प्रदीप बलोरिया, वार्ड सदस्य अंजना देवी, मनमोहन सिंह, कुलदीप शर्मा, मोहित कुमार, बुद्धि सिंह, नंद लाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...