उचित मूल्य की दुकान के आवंटन के लिए 5 फरवरी तक कर सकते आवेदन

--Advertisement--

उचित मूल्य की दुकान छलाड़ा ( वार्ड नंबर 5) का किया जाएगा आवंटन, अधिक जानकारी के लिए  दूरभाष नंबर 01899-222401 पर करें संपर्क

चंबा, 9 जनवरी –  अनिल संबियाल

जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोत्तम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चंबा के विकासखंड भटियात में 1 उचित मूल्य की दुकान का आवंटन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि विकासखंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत छलाड़ा के स्थान छलाड़ा( वार्ड नंबर 5) में उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए पात्र आवेदकों द्वारा 5 फरवरी तक https://emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले चंबा कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222401 पर संपर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू दशहरा आज से शुरू, ढालपुर में जुटेंगे देवी-देवता; निकलेगी भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय...

शाहपुर दशहरा का स्तर और ऊंचा उठाने की तैयारी, मैदान में बनेगा भव्य मंच

शाहपुर दशहरा के आयोजन को और भव्य बनाने की...