इस दिन होगी जेबीटी-शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा, चार दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 22 जून को दो सत्रों में जेबीटी और शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाएगा। इस परीक्षा के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मई में आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान बोर्ड के पास कुल 44,015 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें से 41,675 अभ्यर्थियों के आवेदन परीक्षा शुल्क सहित प्राप्त हुए। जबकि शिक्षा बोर्ड ने 2,340 आवेदन पत्रों को बिना परीक्षा शुल्क और अधूरे पाए जाने के कारण रद्द कर दिया है।

शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के बोल

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 22 जून को जेबीटी और शास्त्री विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...