इस दिन शपथ लेंगे नवनिर्वाचित विधायक

--Advertisement--

सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्या फिर 40 होगी, भाजपा के पास 28 एमएलए

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित तीनों सदस्यों का शपथ ग्रहण 22 जुलाई को होगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय से अधिसूचना जारी हो गई है। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी निर्वाचित विधायक विधानसभा के सदस्य गिने जाएंगे।

विधानसभा के संयुक्त निदेशक हरदयाल भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में सभी सदस्यों और विधानसभा के अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में देहरा से कमलेश ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा शामिल हैं।

देहरा से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने 9399 वोटों से, नालागढ़ में कांग्रेस की टिकट पर हरदीप सिंह बावा ने 8990 वोट और हमीरपुर में भाजपा की टिकट पर आशीष शर्मा ने 1571 वोट के अंतर से विधानसभा का चुनाव जीता है।

तीनों निर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण के साथ ही सदन में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 और भाजपा के विधायकों की संख्या 28 हो जाएगी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के साथ ही छह सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की है।

अब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 जुलाई को सुबह 11 बजे उपचुनाव में निर्वाचित तीनों सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...