इलाज के लिए तरस रहा पालमपुर का यह परिवार, किडनी और लिवर की बीमारी से जूझ रहे दंपती के लिए मदद की गुहार

--Advertisement--

पालमपुर  –  बर्फू 

पालमपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत नगरी कलुंड से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के निवासी प्रीतम चंद और उनकी पत्नी कृष्णा देवी पिछले करीब दो वर्षों से किडनी और लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

लगातार बीमारी और आर्थिक तंगी ने परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बना दी है। हालात ऐसे हैं कि परिवार के लिए अब रोजमर्रा का खर्च और दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।

परिजनों के अनुसार दोनों मरीजों का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा था, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण उपचार प्रभावित हो गया।

चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च होने की बात कही है, लेकिन परिवार के पास इतने साधन नहीं हैं कि वे आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त कर सकें।

बीमारी और आर्थिक संकट के दोहरे बोझ से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। परिवार ने समाजसेवियों, दानदाताओं, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन से सहायता की अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते आर्थिक सहयोग मिल जाए तो दोनों का उपचार संभव हो सकता है।

जिला कांगड़ा सोशल हेल्प वेलफेयर एसोसिएशन के युवा अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदन मोहन कौंडल को जब इस परिवार की स्थिति की जानकारी मिली तो वह तुरंत उनके घर पहुंचे।

उन्होंने परिवार की हालत का जायजा लिया और बताया कि यह परिवार लंबे समय से कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है। उन्होंने समाज के सभी सक्षम लोगों से आगे आकर मदद करने की अपील की है।

मदन मोहन कौंडल ने प्रशासन और सामाजिक संगठनों से भी मानवीय आधार पर परिवार की हरसंभव सहायता करने का आग्रह किया है, ताकि दोनों मरीजों का समय पर इलाज हो सके और उन्हें जीवन जीने का एक नया अवसर मिल सके।

जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए इच्छुक लोग गूगल पे नंबर 8626878130 पर आर्थिक सहयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इसी नंबर पर संपर्क भी किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हमीरपुर में गरजी छात्र शक्ति, 2513 विद्यार्थियों ने उठाई आवाज; सरकार से 7 प्रमुख मांगें

हमीरपुर में छात्र गर्जना रैली में 2513 विद्यार्थियों ने...

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अनुज कुमार बने सेना में लैफ्टिनैंट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

कांगड़ा के ज्वाली निवासी अनुज कुमार भारतीय सेना में...