आयुष विभाग चंबा की ओर से भलेई में बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के आयोजन में 325 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई।

--Advertisement--

Image

चंबा, भूषण गुरुंग

आयुष विभाग चंबा की ओर से बुधवार को भलेई में बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान करीब 325 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की गई। शिविर में मरीजों के शुगर रक्तचाप के टेस्ट भी निशुल्क किए गए। इसके साथ ही करीब एक लाख की दवाइयां भी मरीजों को निशुल्क बांटी गई।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर अनिल गर्ग ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में डॉ चंदन वर्मा, डॉक्टर दीपिका ठाकुर, डॉक्टर कुलविंदर संधू, डॉ आशु गर्ग, डॉक्टर इति शर्मा व डॉक्टर योगेश जरियाल ने अपनी सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग की ओर से चरणबद्ध तरीके से जिला के विभिन्न हिस्सों में बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर लोगों को घर द्वार पर चिकित्सिय परामर्श की सुविधा दी जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...