अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए ब्लॉक समिति सदस्यों ने एसडीएम ज्वाली को दिया ज्ञापन

--Advertisement--

Image

ज्वाली:माधवी पंडित

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत ब्लॉक समिति सदस्यों ने क्रेशरों की मनमानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है तथा इस संबन्ध में शनिवार को ब्लॉक समिति सदस्य कुठेहड़ सुरिंदर कुमार, लुधियाड से जोगिंदरपाल शिंपु, फारियां से उमेश कुमार, कैहरियां से रजनेश्वर सिंह ने  ज्वाली के एसडीएम कृष्ण कुमार को ज्ञापन भी सौंपा है। ब्लॉक समिति सदस्य सुरिंदर कुमार, जोगिंदरपाल शिंपु, उमेश कुमार व रजनेश्वर सिंह ने कहा कि कोटला, हरियां, अनूही, गुहन में क्रशर चल रहे हैं। क्रेशर के मालिक सरेआम खड्डों में जेसीबी लगाकर खनन कर रहे हैं। क्रेशरों की जेसीबी दिन-रात खनन करती हैं लेकिन इन पर कार्रवाई नहीं होती है।

जेसीबी से खनन करने के कारण भू संपदा व पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही । उन्होंने कहा कि क्रेशरों के कारण खड्डों में पानी सूख गया है जिस कारण जलस्त्रोत भी सूख रहे हैं और पीने के पानी की दिक्कत हो रही है। खनन माफिया के हौंसले काफी बुलंद हैं जिनको सरकार, प्रशासन-पुलिस की कोई परवाह नहीं रही है।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि समस्त क्रेशरों के दस्तावेज चैक किए जाएं तथा जो अवैध रूप से चल रहे हैं, उन पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि क्रेशरों के रेट भी जिला प्रशासन द्वारा तय किए जाएं ताकि मनमानी पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि अगर क्रेशरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसडीएम कार्यालय के बाहर जनता को साथ लेकर भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे।

इस बारे में एसडीएम ज्वाली कृष्ण कुमार ने कहा कि ब्लॉक समिति सदस्यों द्वारा क्रशरों के खिलाफ ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्रशरों का निरीक्षण करके उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...