अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुआ हिमाचल की माटी का लाल, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी 

--Advertisement--

धर्मशाला – हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की बागनी पंचायत के 29 वर्षीय जवान अक्षय कुमार ने अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान अपनी जान देश के लिए न्यौछावर कर दी।

अक्षय कुमार 19 डोगरा बटालियन में तैनात थे और उनकी शहादत की खबर गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अक्षय कुमार ने 2015 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय सेना की सेवा शुरू की थी।

उनके पिता संसार चंद ने बताया कि बचपन से ही अक्षय का सपना देश की सेवा करना था। उनका सपना पूरा तो हुआ, लेकिन यह बलिदान परिवार और गांव के लिए बड़ा सदमा है।

पिता संसार चंद ने बताया कि अक्षय की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। उन्होंने भारी मन से कहा कि क्या पता था कि इतनी खुशी के बाद इतना बड़ा गम हमारा इंतजार कर रहा है।

शादी के बाद अक्षय अपनी पत्नी के साथ नए जीवन की शुरूआत करने की तैयारी में थे, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही तय कर रखा था।

अक्षय कुमार के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची तो पूरा गांव गमगीन हो गया। हर कोई उनकी शहादत पर गर्व तो कर रहा है लेकिन उनकी कमी से सबकी आंखें नम हैं। गांव वाले शहीद को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बागनी लाया जाएगा। यहां उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल होकर अपने इस वीर सपूत को अंतिम विदाई देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...