अमन ठाकुर ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन

--Advertisement--

अमन ठाकुर ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन

चुवाडी – अंशुमन शर्मा 

भटियात की ग्राम पंचायत अवांह के होनहार युवा अमन ठाकुर पुत्र देस राज ठाकुर प्रवक्ता हिंदी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अवांह एवं माता बीना देवी गृहिणी ने अपनी कड़ी मेहनत लगन और अनुशासन के बल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

अमन ठाकुर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किड्स कैंप पब्लिक स्कूल चुवाडी से प्राप्त की तथा स्नातक की पढ़ाई सरकारी महाविद्यालय धर्मशाला से पूरी की। बचपन से ही उनमें देशभक्ति की भावना प्रबल थी और वे सदैव रक्षा सेवाओं में जाकर देश की सेवा करना चाहते थे। आज उन्होंने अपने इस जीवन लक्ष्य को पूरा कर दिखाया है।

अपनी सफलता पर अमन ठाकुर ने कहा मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरे माता-पिता, अध्यापकों, अभिभावकों और भगवान का आशीर्वाद है। सभी के सहयोग और प्रेरणा से ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूँ।

्पिता देश राज ठाकुर ने कहा कि “अमन ने मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन से यह सफलता अर्जित की है। यह पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

गांव के लोगों ने अमन ठाकुर की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...