अब जनता रखती है पल-पल का हिसाब – कुलदीप पठानियां

--Advertisement--

नवनिर्वाचित विधायकों की टे्रनिंग के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां

शिमला – नितिश पठानियां    

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि विधायिका सरकार की वह शाखा है, जो देश के कानून बनाने के लिए जिम्मेदार है। यह राज्य की इच्छा को तैयार करने और उसे कानूनी अधिकार और शक्ति प्रदान करने की प्रभारी एजेंसी है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका की भूमिका अहम है। अब समय के साथ काफी परिवर्तन हो गया है और टेक्नोलॉजी ने सारी व्यवस्थाएं बदल दी हैं। पठानियां ने कहा कि आज जनता भी जागरूक हो गई है और वह पल-पल अपने जनप्रतिनिधि की खबर रखती है।

कुलदीप पठानियां मंगलवार को विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित विधायकों ने सदन की कार्यवाही और सदन में प्रस्तुत होने वाले प्रस्ताव की जानकारी हासिल की।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानियां, विनोद सुल्तानपुरी तथा चंद्रशेखर ने प्रश्नकाल और सदन में पेश होने वाले बिलों से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिसका विधानसभा अध्यक्ष ने सिलसिलेबार जवाब दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरा की विधायक और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, धर्मवीर सिंह ठाकुर, मलेंद्र राजन, अनुराधा राणा, भुवनेश्वर गौड़, लोकेंद्र कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, चंद्रशेखर, दलीप ठाकुर, सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत राणा, हरदीप सिंह वाबा, विनोद सुल्तानपुरी और विवेक शर्मा शामिल हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...