अज्ञात वाहन की टक्कर से 36 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु 

--Advertisement--

Image

देहरा गोपीपुर- आशीष कुमार

उपमण्डल देहरा के समीपवर्ती पड़ते ब्यास नदी के पुल के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साथ लगते वार्ड तीन के एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

पुलिस थाना देहरा से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर सायें लगभग 7:30बजे जोगिंदर सिंह(36) सुपुत्र करतार सिंह वार्ड नम्बर 3 अमरपुरी देहरा घर से निकलकर मेंन सड़क पर पहुंचा तो अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे बहुत ही जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ।

घायल अवस्था में उक्त व्यक्ति को उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकिस्तकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की तफ़्तीष कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related