अकांक्षी जिला चंबा में बनेंगी तीन सुरंगें

--Advertisement--

भटियात विधानसभा में खर्च होंगे एक हजार करोड़

चुवाड़ी – अंशुमन शर्मा

भटियात ब्लाक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन चुवाड़ी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित किया गया। जिसमें चंबा कांगडा संसदीय क्षेत्र के पर्यवेक्षक व हरियाणा युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शांतनु चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शांतनु चौहान ने भटियात कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में पहली बार हुआ है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार और मुझे पर्यवेक्षक बना कर भेजा है। यह राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खडगे की सोच है कि प्रदेश में संगठन को और मजबूत करना है और सही रिपोर्ट वरिष्ठ नेताओं तक पंहुच सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर काम करने की सलाह दी और कहा कि कभी भी अपने नेताओं को धरातल की सही जानकारी दें। जिससे संगठन में जो कमी है उसे दूर किया जा सके। हिमाचल प्रदेश विधानसभाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया ने इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कुलदीप सिंह पठानिंया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अकाक्षीं जिला चंबा के समूचे विकास के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। जिला चंबा में तीन महत्वपूर्ण तीन सुरंगें जिनमें चुवाड़ी – चंबा, चंबा – पांगी व होली –  उतराल सुरंग बनाना प्रदेश सरकार का सपना है। भटियात विधानसभा में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा व पेयजल हर व्यक्ती को मुहैय्या करवाने के लिए एक हजार करोड़ खर्च किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिंया ने कार्यकर्ताओं का धन्यावाद किया कि जो मान सम्मान उन्हें समूचे विश्व में उन्हें मिल रहा है वह कार्यकर्ताओं की कडी मेहनत से उन्हे मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष में समूचे भटियात विधानसभा के प्रत्येक पोलिंग बूथ का दौरा करेगें। जिस भी पोलिंग बूथ में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी है तो उसे दूर किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके निदेशक वन निगम हि प्र कृष्ण चंद चेला,निदेशक राज्य स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक राजकुमार चंबियाल, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुनाभ सिंह पठानिंया ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय सिंह कंवर,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव ख्याली राम,सेवादल अध्यक्ष विनोद कुमार वोनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह जसरोटीया, कृषि उपज मंडी के सदस्य नसीब सिंह राणा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत चुवाड़ी सुरेंद्र सिंह चाढक,महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालू शर्मा एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...